बिहार में आज नितेश की राजनैतिक परीक्षा कुछ ही देर शुरू होगी
नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में हलचल तेज है. एक ओर बीजेपी और जेडीयू की ओर पर्याप्त संख्या का दावा किया जा रहा है! बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है. इसमें से पक्ष में कुल 128 विधायक हैं. बीजेपी के 78 विधायक, जेडीयू के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार विधायक और एक विधायक निर्दलीय हैं. वहीं, विपक्ष में कुल 115 विधायक हैं, जिसमें से आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, लेफ्ट के 16 और AIMIM के एक विधायक शामिल हैं.
रविवार की शाम जदयू विधायक दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को संबोधित किया। बिहार के विकास के लिए एकजुट रहने की बात कही। एक दिन पहले मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भी जदयू विधायक जुटे थे। भाजपा विधायक बोधगया के प्रशिक्षण शिविर से और कांग्रेस के विधायक हैदराबाद से पटना लौट आए हैं। जदयू ने विधानमंडल दल की बैठक की। वहीं राजद और वाम दल के विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर शनिवार शाम से ही जमे हैं। कांग्रेसी भी इनके साथ आ जुटे हैं। जेडीयू के विधायकों को चाणक्या होटल में ठहराया गया है। और यहीं से सभी को सीधे विधानसभा ले जाया जाएगा। जदयू विधानमंडल दल की बैठक में 4 विधायक पार्टी के कार्य से कही और व्यस्त होने का दवा किया जा रहा है ! और पार्टी का दावा है कि जदयू के सभी 45 विधायक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे। सियासी गहमागहमी के बीच रविवार की देर रात पुलिस की भी इंट्री हो गई। शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद से संपर्क नहीं होने पर उनके परिवार द्वारा पाटलिपुत्र थाने में सनहा दर्ज कराया। इसके बाद चेतन आनंद को ढूंढते हुए पटना के पुलिस और प्रसाशनीक अधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे। चेतन आदंन से बात करने के बाद अधिकारी वहां से लौट गए।